जनजातीय गौरव दिवस समारोह में नन्ही स्वर कोकिला कनक साहू को मिला विशेष सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित तीनों मंत्रियों ने किया सम्मानित

 


बिलासपुर। बिलासपुर की नन्ही स्वर कोकिला कनक साहू ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से शहर का मान बढ़ाया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कनक साहू को विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से प्रदान किया गया। प्रदेश के तीनों प्रमुख जनप्रतिनिधियों के हाथों सम्मान प्राप्त करना कनक के लिए गौरवपूर्ण एवं यादगार उपलब्धि रही।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को महान जनजातीय नायकों के संघर्ष एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।


समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया एवं अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, गोंडवाना गोंड महासभा के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह शोरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कनक साहू को मिले इस विशेष सम्मान से उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं बिलासपुरवासियों में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान उनकी प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post