रायपुर, 12 नवंबर 2026। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में 16 से 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को मनाए जाने वाले इस गौरव दिवस को लेकर राज्य शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन द्वारा प्रदेश के 32 जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। वहीं रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा बालोद में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसी प्रकार कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, मुंगेली में मंत्री लखन लाल देवांगन, राजनांदगांव में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
जशपुर में मंत्री ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मंत्री गजेंद्र यादव, सक्ती में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा नारायणपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
वहीं बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद कमलेश जांगड़े, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा बेमेतरा में सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
इसके अलावा बीजापुर में विधायक विक्रम उसेंडी, कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी, बस्तर में विधायक किरण देव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची तथा सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित जिलों में कार्यक्रमों का निर्धारण मुख्य अतिथियों के परामर्श से किया जाए। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से प्रदेश में आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और महापुरुषों के बलिदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।