लोकतंत्र बचाओ मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, त्रिलोक चंद्र श्रीवास बोले—“ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा” बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम में बेलतरा और बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल

 बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ और कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बेलतरा एवं बिलासपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।





कार्यक्रम का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया तथा अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

“ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा” : त्रिलोक चंद्र श्रीवास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग में तीन निर्वाचन आयुक्त हैं और ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उनके अनुसार, दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों द्वारा कई अवसरों पर आपत्तियां दर्ज कराए जाने के बावजूद निर्णय लिए गए।

श्रीवास ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए तथा मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष जांच की जाए। जांच में मृत अथवा डुप्लीकेट नामों को अलग करने के बाद पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाएं।

देशभर में आंदोलन का किया आह्वान

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन कर रही है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

लोकतंत्र बचाओ मार्च और कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम में बेलतरा एवं बिलासपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, राहुल गोरख, आयुष सिंह, राज चरण सिंह, राज पंडित, जितेंद्र शर्मा जीतू, धनंजय कश्यप, सोनू कश्यप, केशव पांडे, राजकुमार बजाज, मयंक वर्मा, कन्हैया दुबे, महेश मिश्रा, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, बल्लू सतनामी, मनोज पटेल, अजय सिंह ठाकुर, मंगल वाजपेई, कृष्णा श्रीवास, राम लखन जायसवाल, पवन सिंह ठाकुर, प्रवीण बघेल, रवि बघेल, हरीश वर्मा, अनिल साहू, उमेश कश्यप, वीरेंद्र लैहरसन, राधेश्याम तंबोली, सुखदेव तिवारी, अमन साहू, हरि वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, रामनाथ साहू, दीपक मानिकपुरी, प्रशांत, प्रणव साहू, मकसूदन साहू, कौशल साहू, रमेश शिकारी, राम प्रसाद चंद्राकर, मुकेश खरे, मनोज यादव, धनंजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post