खरसिया, 6 सितंबर 2026।
काव्य, साहित्य और शिक्षा के सम्मान से सराबोर खरसिया में रविवार को एक गरिमामय आयोजन हुआ। काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया, जिला रायगढ़ के तत्वावधान में गायत्री मंदिर परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न जिलों से पहुंचे 50 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें जिला सक्ती से पहुंचे डॉ. चन्द्र कुमार चन्द्रा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बृजभूषण द्विवेदी, कुलपति, जगरानी देवी विश्वविद्यालय, बाराद्वार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेत्तर लाल देवांगन, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं संगठन सचिव, काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया ने की।
विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर, वेदराम चौहान, नोहरसाय गबेल, हरप्रसाद ढेंढे़, राकेश नारायण बंजारे, राधेश्याम पटेल तथा श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल ‘मुस्कान’ उपस्थित रहीं।
मां गायत्री की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत-अभिनंदन हुआ। समारोह में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय के साथ शिक्षा एवं शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं। समाज में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने वाले शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का सम्मान है।
डॉ. चन्द्र कुमार चन्द्रा सहित विभिन्न जिलों के शिक्षकों का सम्मान
समारोह में जिला सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, महासमुंद, बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में नरेन्द्र कुमार वैष्णव, जिला सक्ती; राजेन्द्र कुमार कुर्रे, जिला सक्ती; चन्द्रमणी चौहान, जिला रायगढ़; वेदराम चौहान, जिला रायगढ़; घनश्याम साहू, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; अरुण कुमार देवांगन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; धनेश राम पटेल, जिला सक्ती; खेमराम पटेल, जिला सक्ती; हेमन्त कुमार साहू, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; आकांक्षा प्रधान ‘नित्या’, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; गौतम कुमार भारती, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; लखेश्वर प्रसाद साहू, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; बी.डी. चौहान, जिला रायगढ़; हेमप्रसाद पटेल, जिला रायगढ़; मनोज कुमार चौहान, जिला सक्ती; वीणा खमारी, जिला सक्ती; संत कुमार साहू, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; रामशंकर कर्ष, जिला सक्ती; योगेश्वर कुमार साहू, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; डॉ. चन्द्र कुमार चन्द्रा, जिला सक्ती; श्रीमती संयोगिता रात्रे, जिला सक्ती; लखेश्वर प्रसाद रात्रे, जिला सक्ती; लक्ष्मण लाल नामदेव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; जगदीश प्रसाद पटेल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; साहेब लाल पटेल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; राम अवतार पटेल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; श्रीमती गीता जायसवाल, जिला रायगढ़; डॉ. थानू राम साहू, जिला मुंगेली; चैतन्य कुमार साहू, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; बद्रीनारायण दुबे, जिला रायगढ़; अलका देवांगन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; रामप्रसाद चौहान, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; सेत कुमार सिदार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; उज्ज्वला गोसाई रावत, जिला रायगढ़; लालकी ओहदार, जिला रायगढ़; श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा, जिला रायगढ़; रामसागर कोसले, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा; निशा गौतम, जिला रायगढ़; श्रीमती सपना एक्का, जिला रायगढ़; श्रीमती श्रद्धा शर्मा, जिला रायगढ़; श्री सुन्दर लाल डडसेना, जिला महासमुंद; कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; कु. पवित्रा सिधार, जिला रायगढ़; सुनीता कुर्रे, जिला बिलासपुर; जितेन्द्र गिरी गोस्वामी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़; श्रीमती अनिता पटेल, जिला रायगढ़; गंगाराम मांझी, जिला बलौदाबाजार; खूशबू पटेल, जिला रायगढ़ एवं अंजली खूंटे, सरसींवा शामिल रहीं।
कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
शिक्षक सम्मान समारोह के पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में साहित्य का रंग और भी गहरा हो गया। डॉ. सुरेश सौरभ ‘ओज’ मध्य प्रदेश, श्री कुश कुमार साहू मोपर, श्री रमेश कुमार रसियार बेमेतरा, लखन राठौर ‘कौशल’ घघरा एवं तनुजा साहू खरसिया सहित आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।
कवियों ने हास्य, व्यंग्य, ओज, सामाजिक सरोकार और संवेदनाओं से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। कवि सम्मेलन ने पूरे आयोजन को साहित्यिक और सांस्कृतिक रंग से भर दिया।
प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ और पुरुषोत्तम गुप्ता ने किया शानदार संचालन
कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावी संचालन मंच की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ एवं संस्थापक पुरुषोत्तम गुप्ता द्वारा किया गया। दोनों ने अपनी प्रभावशाली संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव महेन्द्र राठौर सहित काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बड़ी संख्या में पहुंचे साहित्यप्रेमी
समारोह में विभिन्न जिलों से आए शिक्षक, साहित्यकार, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिक्षकों के सम्मान और कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच का यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ साहित्य एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।
