बीजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03, कुटरू की जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति संचार तथा संकर्म समिति प्रीति आरकी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रीति आरकी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व परिवार में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से इस पावन पर्व को आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और स्नेह को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
प्रीति आरकी
सभापति, संचार तथा संकर्म समिति
जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 03, कुटरू
जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़
.jpg)