कांकेर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस की जिला महामंत्री मुदुला भारस्कर ने जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी रिश्तों का पवित्र पर्व है। यह पर्व केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और रिश्तों को मजबूती देने का संदेश देता है।
मुदुला भारस्कर ने कहा कि आज के बदलते समय में भाई-बहन का रिश्ता आपसी सम्मान, विश्वास और सहयोग पर आधारित होना चाहिए। परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही इस पर्व की सच्ची भावना है।
उन्होंने ईश्वर से सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
मुदुला भारस्कर
जिला पंचायत सदस्य, जिला उत्तर बस्तर कांकेर
जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर
प्रदेश सचिव, RGPRS राजीव गांधी पंचायती राज संगठन छत्तीसगढ़
