रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सभापति सहकारिता एवं उद्योग समिति एवं जिला पंचायत सदस्य सामंतीन कोरसा ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 बीजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सभापति सहकारिता एवं उद्योग समिति एवं जिला पंचायत सदस्य सामंतीन कोरसा ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





सामंतीन कोरसा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी रिश्तों की मजबूती का प्रतीक पर्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम, सौहार्द और अपनत्व की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने सभी भाई-बहनों से इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की।

सामंतीन कोरसा ने समस्त जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।