रक्षाबंधन पर श्रीमती चमरीन बघेल एवं शंकर बघेल ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

 


बस्तर, छत्तीसगढ़। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमती चमरीन बघेल, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत तोंकापाल, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ एवं  शंकर बघेल, मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत देउरगांव ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी को मजबूत करने वाला पर्व है। यह त्योहार परिवार और समाज में आपसी स्नेह एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाने का संदेश देता है।


श्रीमती चमरीन बघेल एवं शंकर बघेल ने सभी भाई-बहनों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्षा का यह पवित्र बंधन सदैव प्रेम और विश्वास को मजबूत करता रहे।