रक्षा बंधन पर बुधराम पोयाम ने दी शुभकामनाएं





बस्तर। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बुधराम पोयाम, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस बड़े काकलूर, बस्तर ने क्षेत्रवासियों एवं भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान का पवित्र पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में आपसी सद्भाव तथा रिश्तों की मजबूती का संदेश देता है।


बुधराम पोयाम ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। उन्होंने सभी भाई-बहनों से प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।


“बहन के स्नेह की डोर, भाई के सम्मान की शान—रक्षा बंधन का यह पर्व लाए खुशियों की बहार।”


गौरतलब है कि बड़े काकलूर बास्तानार क्षेत्र बस्तर जिले में आता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post