रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जिला पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष हीरा नेताम ने जिलेवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
रक्षाबंधन पर हीरा नेताम ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
कोंडागांव। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जिला पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष हीरा नेताम ने जिलेवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज में आपसी सौहार्द तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
हीरा नेताम ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी भाई-बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करें तथा एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को और मजबूत बनाएं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियों के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
हीरा नेताम वर्तमान में जिला पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष हैं। मार्च 2025 में हुए जिला पंचायत निर्वाचन में उन्हें उपाध्यक्ष पद पर 7 मत प्राप्त हुए थे।
