भोपालपटनम, बीजापुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राहुल यालम, जनपद सदस्य भोपालपटनम, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राहुल यालम ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सदैव एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व परिवार में आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को और मजबूत करता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम और खुशियों की नई रोशनी लेकर आए।
राहुल यालम ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
