बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में आयोजित कांग्रेस विजय यात्रा एवं पैदल मार्च में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी – आंध्र प्रदेश तथा गुजरात) अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
यात्रा के दौरान श्री श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस की यह विजय यात्रा जनता की आवाज़ को बुलंद करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर जन-जन तक पहुंचने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ महेश मिश्रा, शुभम श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), मयंक वर्मा, मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, बाबा चरण सिंह, राज हरीश वर्मा, हृदयेश कश्यप सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विजय यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण एवं शहर) के अध्यक्षों सहित शेख नसरुद्दीन (छोटे), प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, डॉ. तरु तिवारी, जसबीर गुबर, रविंद्र सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेश शर्मा एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए विजय यात्रा को सफल बनाया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।

