बिलासपुर। शहर की जानी-मानी शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. सुनीता चावला का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. सुनीता चावला शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों को नई दिशा देने का कार्य किया है। वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें समाज में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करती है।
उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. सुनीता चावला का समर्पण, सेवा भावना और सकारात्मक सोच समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा है।
इस अवसर पर TGB Media की ओर से भी डॉ. सुनीता चावला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। TGB Media की डायरेक्टर पुष्पा साहू ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में भी शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करती रहें।
TGB Media परिवार की ओर से डॉ. सुनीता चावला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
