स्व. बिशाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में बेलतरा-बिलासपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा, प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद एवं प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय बिशाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चांपा, सक्ती, कोरबा एवं जांजगीर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में पूरे प्रदेश से हजारों कांग्रेसजन शामिल हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, गुजरात एवं आंध्र प्रदेश के प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा, बिलासपुर एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर स्वर्गीय बिशाहू दास महंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय बिशाहू दास महंत के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान, सामाजिक समरसता, जनसेवा और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बिशाहू दास महंत का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श, विचार और संघर्ष आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री श्री चरणदास महंत ने अपने पिताश्री स्वर्गीय बिशाहू दास महंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बिशाहू दास महंत ने जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए जो विरासत स्थापित की है, उसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।
राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि स्वर्गीय बिशाहू दास महंत केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनभावनाओं के सच्चे प्रतिनिधि थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनके आदर्शों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री किशोर घोरे, श्री मनोज शुक्ला, श्री महेश नारायण मिश्रा, श्री मोहन जायसवाल, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री मुकेश बंजारे, श्री प्रकाश सिंह ठाकुर, श्री पवन सिंह ठाकुर, श्री नरेंद्र कश्यप, श्री रामप्रसाद चंद्राकर, श्री चंद्रप्रकाश केसरवानी, श्री शुभम श्रीवास, श्री अमन साहू, श्री चरण सिंह राज, श्री कौशल श्रीवास्तव, श्री धर्मेंद्र सोनी, श्री आयुष सिंह राज, श्री रवि सूर्यवंशी, श्री हृदेश कश्यप, श्री कामरान खान, श्री मोहसिन खान, श्री राहुल गोरख, श्री मंगल बाजपेयी, पंडित जितेंद्र शर्मा, श्री जीतू कृष्ण श्रीवास, श्री रामलखन जायसवाल, श्री मकसूदन साहू, श्री सूरज कश्यप, श्री सोनू कश्यप, श्री धनंजय कश्यप, श्री प्रशांत काशी, श्री सुखदेव तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्री राजेश यादव, श्री ओमप्रकाश श्रीवास, श्री राहुल श्रीवास्तव, श्री दीपक श्रीवास, श्री हर्ष कश्यप, श्री जैक्सन एंथोनी, श्री रोहन महानंद, श्री दिनेश ठाकुर सहित बेलतरा, बिलासपुर एवं मस्तूरी विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा सांसद डॉ. ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक श्री सूरज दास महंत, विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस तथा श्री ब्यास कश्यप, श्री आशीष सिंह ठाकुर सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर स्वर्गीय बिशाहू दास महंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक स्मरण से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय बिशाहू दास महंत के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

