बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण विप्र संघ, खारंग परिक्षेत्र की मासिक बैठक ग्राम सेलर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन, सदस्यता विस्तार, युवा सहभागिता तथा संगठनात्मक अनुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के वरिष्ठ सदस्य जगदीश गुरूद्वान, कुशल प्रसाद शर्मा, भागवत प्रसाद तिवारी एवं चंद्रिका प्रसाद तिवारी को संगठन के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही वार्षिक सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सदस्यता शुल्क संग्रहित करने का निर्णय लिया गया।
युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
संगठन से युवाओं की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से सीस से गतौरा तक के गांवों के युवा विप्रों का एक विशाल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
बिना स्वीकृति हुए आयोजन पर जताई आपत्ति
बैठक में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अशोक वाटिका में “युवा विप्र खारंग परिक्षेत्र” के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज की गई। सदस्यों का कहना था कि उक्त आयोजन संगठन की जानकारी एवं स्वीकृति के बिना किया गया था।
इस विषय पर चर्चा के उपरांत उपस्थित विप्रजनों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। युवा विप्र खारंग परिक्षेत्र के अध्यक्ष अंकित गौरहा ने कहा कि संगठन की अनुमति लिए बिना बेलतरा क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि एवं उनके सहयोगियों द्वारा राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन के नाम और बैनर का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कदमों से समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं में असंतोष की भावना उत्पन्न हुई है। इसी कारण बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित आयोजन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में प्रदीप शास्त्री, अर्जुन तिवारी, विरेन्द्र गौरहा, राम अवतार पांडेय, ओंकार शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, ईश्वर प्रसाद तिवारी, परमेश्वर तिवारी, अश्वनी पांडेय, मदन मोहन पांडेय, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, सनत शर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, योगेश्वर दुबे, रितेश शर्मा, महेन्द्र पांडेय, शोभाकांत तिवारी, अवधेश शर्मा, कृष्णा पांडेय, चंद्रेश तिवारी, सतीष तिवारी, अभिषेक शर्मा, लक्ष्मीनारायण पांडेय, संतोष तिवारी, आलोक शर्मा, ज्योतिष तिवारी, आयुष तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

