फ़िल्म “रमाई” के मुख्य हीरो-हीरोइन एवं माता रमाई और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका निभाने वाले सुप्रसिद्ध कलाकार प्रेरणा धाबर्डे जी एवं डॉ.उदय धाबर्डे जी को उनके वैवाहिक वर्षगांठ पर मित्रगण, शुभचिंतकों एवं कला प्रेमियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
वेडिंग एनिवर्सरी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
फ़िल्म “रमाई” में अपने प्रभावशाली अभिनय से समाज को प्रेरित करने वाले दोनों कलाकारों ने माता रमाई और बाबा साहेब अंबेडकर के संघर्ष, त्याग और समर्पण को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। उनके अभिनय को समाज के हर वर्ग से सराहना मिली है।
आज उनके विवाह वर्षगांठ के शुभ अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, फ़िल्म कलाकारों, मित्रगण एवं शुभचिंतकों द्वारा सुखद, सफल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए ढेरों शुभकामनायें प्रेषित की गईं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का जीवन सदैव प्रेम, खुशियों, सम्मान और सफलता से परिपूर्ण रहे तथा आप इसी प्रकार समाज और कला जगत को प्रेरित करते रहें।

