रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाज सेविका एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रुक्मणि राजू रामटेके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें शांति, करुणा, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज के समय में जब समाज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, तब बुद्ध के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं।
रुक्मणि राजू रामटेके ने आगे कहा कि हमें अपने जीवन में धैर्य, सहनशीलता और मानवता को अपनाते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस पावन दिन पर आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दें तथा जरूरतमंदों की मदद कर सच्चे अर्थों में बुद्ध पूर्णिमा का संदेश आत्मसात करें।
अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बुद्ध पूर्णिमा की पुनः शुभकामनाएं दीं।
