अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस: डॉ. गौतम पैकरा ने श्रमिकों को दी हार्दिक बधाई

 कोरिया।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर डॉ. गौतम सिंह पैकरा (हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला कोरिया छत्तीसगढ़) ने सभी मेहनतकश श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “जम्मो मेहनतकस भाई-बहिनी मन ला अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधई अउ शुभकामना!”। समाज के निर्माण और विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण से ही देश की प्रगति संभव हो पाती है।

डॉ. पैकरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा “बोरे बासी दिवस” हमारे श्रमिक संस्कृति और मेहनतकश जीवनशैली का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने श्रमिक भाइयों-बहनों के सम्मान, उनकी मेहनत और उनके योगदान को याद करने का अवसर देता है।

उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिन को श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के रूप में मनाया जाए तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।