समाज सेवी संजय साहू ने दी अम्बेडकर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 बिलासपुर। समाज सेवी संजय साहू ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।






संजय साहू ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर उनके विचारों को अपनाने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को मजबूत लोकतंत्र की नींव प्रदान की है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर देता है। उनके सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर संजय साहू ने सभी लोगों से अपील की कि वे शिक्षा, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दें।