टी. जी. बी. मीडिया की डायरेक्टर पुष्पा साहू ने दी अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं

 भारतीय संविधान के निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर टी. जी. बी. मीडिया की डायरेक्टर पुष्पा साहू ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को शिक्षा, समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

पुष्पा साहू ने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान दें।

 उन्होंने पुनः सभी को अम्बेडकर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।