गारावंड कला/बस्तर।
सरपंच गारावंड कला एवं जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस बस्तर दयाराम कश्यप ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान विचारक, समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय दिलाने का कार्य किया।
दयाराम कश्यप ने कहा कि हमें बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे डॉ. अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
