संतोष बघेल ने दी अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं

 नारायणपुर। मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस बेनूर, संतोष बघेल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है, जिससे हमें प्रेरणा लेकर समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।








संतोष बघेल ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया, जो हर नागरिक को समान अधिकार देता है। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर समाज में शिक्षा, समानता और न्याय को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे डॉ. अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर एक बेहतर और समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।