पार्षद सुनील सोनकर ने बोरे-बासी दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर दी शुभकामनाएं

 बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 49 के पार्षद सुनील सोनकर ने बोरे-बासी दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों और समस्त श्रमिक भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।








उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति में बोरे-बासी केवल एक भोजन नहीं, बल्कि मेहनत, सादगी और श्रमिक जीवन की पहचान है। यह परंपरा श्रमिकों के संघर्ष, उनकी ऊर्जा और जीवनशैली को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मजदूर वर्ग समाज की रीढ़ है, जिनके अथक परिश्रम से शहर और देश का विकास संभव हो पाता है।

पार्षद सोनकर ने आगे कहा कि श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्हें बेहतर जीवन, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समाज और शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस विशेष अवसर पर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करें और बोरे-बासी जैसे पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से उनकी मेहनत और योगदान को याद करें।

 पार्षद सुनील सोनकर ने सभी के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पुनः बोरे-बासी दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।