छत्तीसगढ़ की जानी-मानी समाज सेविका एवं बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली पहली अभिनेत्री प्रेरणा धाबर्डे ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और शांति का मार्ग दिखाता है। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब समाज को आपसी भाईचारे, सहिष्णुता और मानवता की सबसे अधिक आवश्यकता है।
प्रेरणा धाबर्डे, जो मिसेज यूनिवर्स 2022–23 एवं मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन 2021 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, ने कहा कि हमें भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें आत्मचिंतन, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी को शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने लोगों से प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
उन्होंने सभी नागरिकों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
