भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा: टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच व सेन समाज ने किया ऐतिहासिक स्वागत
बिलासपुर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा इस वर्ष भी आस्था, उत्साह और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर सामने आई। सर्व ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल शोभायात्रा का स्वागत हर वर्ष की तरह इस बार भी ऐतिहासिक रहा, लेकिन इस बार का आयोजन अपने आप में कई मायनों में अभूतपूर्व और यादगार साबित हुआ।
शहर के सिटी कोतवाली थाना के समीप वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में टीम त्रिलोक श्रीवास – धर्म जागृति मंच एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ द्वारा एक विशाल स्वागत मंच तैयार किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे माहौल को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया।
जैसे ही शोभायात्रा इस स्थल पर पहुंची, वैसे ही भव्य आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और जोरदार जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। लीची शरबत और कोल्ड्रिंक का वितरण कर लोगों को गर्मी में राहत दी गई, जिससे आयोजन की व्यवस्था और भी सराहनीय बन गई। श्रद्धालुओं ने इस स्वागत को “अद्वितीय” और “दिल को छू लेने वाला” बताया।
बताया जाता है कि टीम त्रिलोक श्रीवास द्वारा हर वर्ष भव्य स्वागत किया जाता है, लेकिन इस बार आयोजन का स्तर पहले से कहीं अधिक ऊंचा रहा। करीब 400 से 500 से अधिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एक जनआंदोलन जैसा स्वरूप दे दिया।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से राजेंद्र शुक्ला, महेश दुबे (टाटा), मनोज श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चित्रकांत श्रीवास, बालमुकुंद श्रीवास, अजय गुप्ता, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, राहुल गोरख, राजू श्रीवास, प्रियंक सराफ, गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, संजय वर्मा, विशाल हरयानी, आनंद श्रीवास, शरद शुक्ला, मनोज शुक्ला, चंद्रमणि श्रीवास, नवीन श्रीवास, सुमित श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, सोनू श्रीवास, निखिल श्रीवास, विकास श्रीवास, मणि शंकर श्रीवास, मोनू श्रीवास, राहुल श्रीवास, दिलहरण श्रीवास, विजय तिवारी, प्रशांत पांडे, दीपक कश्यप, गोलू खुर्शल, नायडू भाई, दिलीप गंधर्व, अमन साहू, संजय गोयल, संजय तिवारी, डीपी तिवारी, शुभम तिवारी, दिव्य प्रकाश दुबे, भानु शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिनमें श्रीमती रजनी शुक्ला, रंजीत मिश्रा, डॉ. सुषमा पंड्या, शांति उपाध्यक्ष, अधिवक्ता निक्की सोनी सहित कई अन्य सम्मानित महिलाएं शामिल रहीं।
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। श्रद्धालुओं के स्वागत में लगी टीम ने हर आगंतुक का पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अभिनंदन किया, जिससे यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम न होकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन गया।
बिलासपुर शहर में इस भव्य स्वागत समारोह की चर्चा हर ओर रही। लोगों ने टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच और सेन समाज की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाला प्रयास बताया।
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा और उसका भव्य स्वागत न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता, संगठन शक्ति और सेवा भावना का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर गया।
.jpg)