सूरज कश्यप मण्डल अध्यक्ष की ओर से होली की शुभकामनाएं


मण्डल अध्यक्ष सूरज कश्यप ने क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।









उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के नए रंग लेकर आए। साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की।

सूरज कश्यप ने कहा कि समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, और ऐसे त्योहार हमें मिल-जुलकर आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।