कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया भव्य स्वागत रायपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव एवं सांसद श्री सुखदेव भगत के प्रथम रायपुर आगमन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।




इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने श्री सुखदेव भगत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महासचिव श्री सुखदेव भगत के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत एवं अमितेश शुक्ला सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस श्री महेश मिश्रा, कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, श्री मनोज श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, राहुल गोरख, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रवि बघेल, चरण सिंह, राज मंगल बाजपेई, कामरान खान, सुरेंद्र सिंह सैनी, शुभम श्रीवास एवं धर्मेंद्र सोनी सहित दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महासचिव श्री सुखदेव भगत का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post