संगठित और जागरूक समाज ही इतिहास बनाता है : त्रिलोक चंद्र श्रीवास सर्वसेन समाज बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 बिलासपुर। सर्वसेन समाज बिलासपुर संभाग के जिला अध्यक्षों, संभागीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, फिरका प्रमुखों एवं इकाई प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने की।



बैठक में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान समाज के संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने तथा समाज को रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यों से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि “संगठित, जागरूक और सक्रिय समाज ही इतिहास लिखता है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक जनों की वर्षों की मेहनत से सर्वसेन समाज संगठित, सक्रिय और जागरूक हुआ है। वर्तमान समय समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसरों का समय है।

उन्होंने कहा कि आज समाज से प्रदेश में एक विधायक तथा दो निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं विकास के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी और मजबूत करनी होगी।

श्री श्रीवास ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न राजनीतिक दलों से सर्वसेन समाज के लोग विधायक, मंत्री एवं सांसद के रूप में आगे आएं, इसके लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा युवाओं और समाज के सभी वर्गों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास, मुंगेली जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष श्री विजय सेन, कोरबा जिला प्रभारी इंजीनियर आर.एन. श्रीवास, बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास, संभागीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सावित्री श्रीवास (पाली) सहित अनेक प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री मनोज श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, बबलू श्रीवास, नारायण श्रीवास, शिव श्रीवास, सीताराम श्रीवास, घासीराम श्रीवास, मुकेश श्रीवास, विकास श्रीवास, चंद्रप्रकाश श्रीवास, ओमप्रकाश श्रीवास, विनय श्रीवास, प्रकाश श्रीवास, अनिल श्रीवास, शिव प्रसाद श्रीवास, बबलू सहित विभिन्न जिलों से आए समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव श्री राजू श्रीवास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संभागीय सचिव श्री चंद्रमणि श्रीवास ने किया।

इस अवसर पर संभागीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन श्रीवास, संभागीय पदाधिकारी बसंत श्रीवास, सुमित श्रीवास, विनय श्रीवास, निखिल श्रीवास, लोकेश श्रीवास, दीपक श्रीवास, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, मनोहर सेन, प्रदीप श्रीवास, मोहन श्रीवास, शुभम श्रीवास, आनंद श्रीवास, राजन श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, रघु श्रीवास, दिलहरण श्रीवास, राजेंद्र श्रीवास, चंद्रेश श्रीवास, राहुल सेन, रोशन श्रीवास, पंकज श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, राम श्रीवास, नरेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, पृथ्वी श्रीवास, संतोष श्रीवास, रमेश श्रीवास, गोलू श्रीवास, उमेश श्रीवास, विक्की श्रीवास, मिंटू श्रीवास, रामायण श्रीवास, कमलेश श्रीवास, राजेश श्रीवास, शिव प्रसाद श्रीवास सहित बिलासपुर संभाग के सैकड़ों सामाजिक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post