बस्तर। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर गारावंड कला के सरपंच एवं जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस बस्तर श्री दयाराम कश्यप ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री कश्यप ने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में एकता व समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने विशेष रूप से किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली ही प्रदेश व राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली का पर्व शांति, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं।
श्री दयाराम कश्यप ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाज और क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया। अंत में उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर
