पांडु सुनील कुहरामी अध्यक्ष, मंडल बास्तानार जिला – बस्तर होली की शुभकामनाएं दी

 

बास्तानार। मंडल बास्तानार के अध्यक्ष पांडु सुनील कुहरामी ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और खुशियों का संदेश देता है।







उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।

पांडु सुनील कुहरामी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।