दुर्ग सांसद से “दंगल द वीरनपुर” के निर्माताओं की सौजन्य मुलाकात, 3 अप्रैल को होगी फिल्म रिलीज

 रिपोर्टर: राकेश कुमार साहू, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

बहुचर्चित सत्य घटनाओं पर आधारित छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म “दंगल द वीरनपुर – ईश्वर सत्य” के निर्माता मंडल ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात की।













गौरतलब है कि फिल्म का निर्माण पूर्ण हो चुका है और सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद इसकी रिलीज डेट 3 अप्रैल तय कर दी गई है। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन गांधी, शालिनी विश्वकर्मा, डॉ. नेहा शुक्ला सहित अन्य कलाकारों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। वहीं फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी, रमेश कुमार नाग एवं पूरी फिल्म यूनिट इन दिनों फिल्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय है।

प्रचार अभियान के तहत फिल्म के निर्माताओं ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर उन्हें फिल्म देखने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा। मुलाकात का वातावरण सौहार्दपूर्ण और भाईचारे से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विजय बघेल ने जनता से अपील की कि ईश्वर प्रसाद साहू के पुत्र के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे स्वयं भी फिल्म का अवलोकन करेंगे।

फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने विधायक ईश्वर प्रसाद साहू, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को भी फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है। “दंगल द वीरनपुर – ईश्वर सत्य” को 3 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के समस्त प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अमन पिक्चर्स मूवर्स के मालिक अलक राय हैं, जिनके माध्यम से फिल्म का व्यापक स्तर पर वितरण किया जा रहा है।

खबर का प्रसारण फिल्म के प्रमोटर, स्पेशल जनसंपर्क अधिकारी एवं स्मार्ट सिनेमा अवार्ड से सम्मानित पत्रकार राकेश कुमार साहू द्वारा निर्माता के निर्देशानुसार जारी किया गया है।