फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी ने आनंद निकेतन आश्रम में मनाया होली उत्सव

 बिलासपुर।

रंगों का पर्व होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि खुशियों को साझा करने और अपनत्व का संदेश देने का अवसर भी है। इसी भावना को साकार करते हुए फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी ने Anand Niketan Ashram में विशेष होली उत्सव का आयोजन किया।















कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा 20 से अधिक बच्चों को होली किट वितरित की गई। इस किट में पिचकारी, गुलाल, इमरती, टोपी, समोसा, लड्डू और जूस सहित कई आकर्षक सामग्री शामिल थी। रंगों और मिठाइयों के साथ बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग से होली का आनंद लिया। उनके चेहरे पर झलकती मुस्कान ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शशि सिंह सिसोदिया, सचिव पुष्पा मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रीति पटेल, पीआरओ वर्षा तिवारी, एडवाइज़र संध्या सिंह चौहान, आरती द्विवेदी, प्रीत साहू सहित आश्रम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ रंग खेलकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में रंग और मुस्कान भरना है, ताकि वे भी हर त्योहार को पूरे आनंद और आत्मविश्वास के साथ मना सकें। यह आयोजन सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर उदाहरण बना।

Post a Comment

Previous Post Next Post