बिलासपुर में होगा महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म “माया देदे मयारू भाग 2” का भव्य ओपन मीटअप

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म “माया देदे मयारू भाग 2” का भव्य ओपन मीटअप कार्यक्रम 8 मार्च को बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं से सीधे मिलने का सुनहरा अवसर दर्शकों को मिलेगा।












कार्यक्रम की खास बात यह है कि फिल्म के दो प्रमुख गानों पर इंस्टाग्राम रील बनाने वाले प्रतिभागियों के लिए फिल्म यूनिट की ओर से आकर्षक इनाम की घोषणा की गई है। चयनित विजेताओं को स्कूटी पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फिल्म के संगीत को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को रचनात्मक मंच देना है।

इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित, खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति एवं सुप्रसिद्ध लोकगायिका ममता चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को और विशेष बनाएगी। साथ ही फिल्म के कलाकार मन कुरैशी, लक्षित झांझी, इशिका यादव, दीक्षा जायसवाल सहित अन्य कलाकार भी उपस्थित रहेंगे और दर्शकों से रूबरू होंगे।

फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर एवं निर्माता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह ओपन मीटअप छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बढ़ावा देने और दर्शकों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रखा गया है।

फिल्म के प्रमोटर एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मी समाचार के रिपोर्टर राकेश कुमार साहू (जांजगीर-चांपा) ने बताया कि कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और 8 मार्च को बिलासपुर में यह भव्य आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन का अवसर होगा, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकारों से मिलने और इनाम जीतने का भी सुनहरा मौका साबित होगा।