श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भावपूर्ण विदाई समारोह सम्पन्न रिपोर्टर: राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा जिले के बनाहिल स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।
समारोह में महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे.के. जैन, प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावुक और यादगार रहा। विदाई समारोह ऐसा अवसर होता है जब जूनियर्स अपने सीनियर्स को सम्मानपूर्वक अलविदा कहते हुए उनकी यादों को संजोते हैं।
द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह कॉलेज जीवन का अंतिम पड़ाव था, जब वे अपनी जिम्मेदारियाँ जूनियर्स को सौंपते हुए नए जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त किया।
संचालक डॉ. जे.के. जैन एवं प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय से निरंतर जुड़े रहने की अपील भी की, ताकि एक मजबूत और सकारात्मक शैक्षणिक परिवार का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, दुर्गा टंडन, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, प्रभात कश्यप, नगेंद्र कुमार जांगड़े, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, भूपेंद्र कुमार, चंद्ररूपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, राजेश कुमार, हितेश्वरी कश्यप, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू सहित अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन छात्रा आयुषी साहू द्वारा किया गया। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक, प्रेरणादायक और अविस्मरणीय क्षण बन गया, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।


