रेणुका एंटरटेनमेंट एवं आर.के. पिक्चर्स की प्रस्तुति — प्रीत के रीत रिलीज डेट: 1 मार्च 2026 | भाषा: छत्तीसगढ़ी

 छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में एक नई प्रस्तुति के साथ रेणुका एंटरटेनमेंट और आर.के. पिक्चर्स लेकर आ रहे हैं बहुप्रतीक्षित फिल्म “प्रीत के रीत”। फिल्म का आधिकारिक रिलीज 1 मार्च 2026 को यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। निर्माताओं द्वारा इसकी घोषणा कर दी गई है।










🎥 मुख्य टीम (Cast & Crew)

निर्माता: अनिरुद्ध वाडनेरकर

कहानी: सुरेश गंधर्व

पटकथा एवं निर्देशन: रियाज़ खान, अमित डर्सेना

कलाकार:

रियाज़ खान, प्रतिभा मंडल, रेहान खान, प्रिया राजपूत, धर्मेंद्र चौबे, धर्मेंद्र अहिरवार, राजू पांडे, शीतल गुप्ता, संजू यादव, निशांत बजाज, तपेंद्र थापा, सालू यादव, सालू कौशल, कुंदन साहू, बिकेन, जी.डी. बंजारे, दीपक बंजारे, माही, अनिरुद्ध वाडनेरकर एवं अन्य।

🎬 तकनीकी विभाग

सहायक निर्देशक: शीतल गुप्ता

छायांकन (DOP): टिंकू चेलक

संपादन एवं डीआई: रियाज़ खान (आर.के. पिक्चर्स)

एक्शन डिजाइन: संजू यादव

वीएफएक्स व पोस्टर डिजाइन: आर.के. पिक्चर्स

गिंबल: ढालेंद्र

मेकअप: अंजू उइके

🎵 संगीत पक्ष

गायक: सुनील सोनी, मुनमुन, चंपा निषाद, इमरान अशरफी, कंचन जोशी

गीत एवं संगीत: इमरान अशरफी, फागू तारक

संगीत संयोजन एवं प्रोग्रामिंग: इमरान अशरफी

मिक्सिंग व मास्टरिंग: संजीव नंदा (अप्रीतिम स्टूडियो)

पार्श्व संगीत (BGM): पृथ्वी सिंघा (मुंबई)

कोरियोग्राफर: प्रीतम सिंह, दीपक बंजारे

फिल्म प्रमोटर: विकास यादव एवं जागृति साहू

📺 यूट्यूब पर रिलीज क्यों?

निर्माताओं का कहना है कि वर्तमान में थिएटरों में फिल्मों को सीमित समय मिल पाता है। कई अच्छी फिल्में भी पर्याप्त समय और दर्शक नहीं मिलने के कारण अपेक्षित सफलता नहीं हासिल कर पातीं। इसी कारण “प्रीत के रीत” को सीधे यूट्यूब पर रिलीज करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इसे देख सकें।

🎙 मीडिया सपोर्ट

फिल्म के मीडिया सपोर्टर राकेश कुमार साहू ने कहा कि फिल्म चाहे अच्छी हो या साधारण, लेकिन उसके कलाकार मजबूत हों, पारंपरिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति हो — तभी वह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है।

उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह फिल्म यूट्यूब पर निश्चित ही धूम मचाएगी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

फिल्म “प्रीत के रीत” के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दर्शकों को 1 मार्च 2026 का इंतजार 





रिपोर्टर राकेश साहू