बजट में सर्वहारा, युवा और किसानों को विशेष प्राथमिकता : रौशन सिंह

 विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तथा ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि यह बजट प्रदेश के युवा, किसान, सर्वहारा वर्ग एवं आम नागरिकों की आकांक्षाओं को साकार करने वाला है।







उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य से विकसित राज्य की दिशा में अग्रसर करने का एक सशक्त संकल्प है। इसमें शिक्षा, रोजगार, कृषि, अधोसंरचना और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के करोड़ों नागरिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

रौशन सिंह ने कहा कि सरकार का यह बजट संतुलित, दूरदर्शी और जनहितैषी है, जो प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त होगा।

रौशन सिंह

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़