वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया “ज्ञान–गति” के बाद अब “संकल्प” : विकसित छत्तीसगढ़ @2047 की दिशा में ऐतिहासिक बजट

 बेलतरा विधानसभा के पश्चिम मंडल के महामंत्री त्रिदेव रजक ने राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक सशक्त, दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम बताया है। 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का स्पष्ट विजन दिखाई देता है।










उन्होंने कहा कि “ज्ञान” और “गति” के बाद इस बार बजट का मूल मंत्र “संकल्प” है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बनेगा।

SANKALP का अर्थ

S – समावेशी विकास

A – अधोसंरचना

N – निवेश

K – कुशल मानव संसाधन

A – आजीविका

L – लाइवलिहुड

P – पॉलिसी से परिणाम तक

शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण

इस बजट में शिक्षा और युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

5 नई नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना

5 नए शासकीय महाविद्यालय

रायपुर में खाद्य लैब निर्माण हेतु 75 करोड़ रुपये

युवाओं के लिए करियर काउंसिलिंग हेतु 10 करोड़ रुपये

मेकाहारा में एआई उपयोग हेतु 10 करोड़ रुपये

25 नए कॉलेज भवन निर्माण हेतु 25 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना हेतु 10 करोड़ रुपये

महिला, परिवार एवं सामाजिक कल्याण

महिलाओं और परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं—

250 महतारी सदन निर्माण हेतु 75 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू

मितानिन कल्याण निधि हेतु 350 करोड़ रुपये

बच्चियों को 18 वर्ष पूर्ण होने पर 1 लाख रुपये की सहायता

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 80 करोड़ रुपये की राहत

विकास एवं अधोसंरचना

राज्य के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना पर विशेष बल दिया गया है—

मुख्यमंत्री सड़क योजना हेतु 200 करोड़ रुपये

इंद्रावती बैराज निर्माण हेतु 68 करोड़ रुपये

बस्तर क्षेत्र के विकास हेतु 100 करोड़ रुपये

अबूझमाड़–जगरगुंडा में 2 एजुकेशन सिटी की स्थापना

सीजीआईटी की स्थापना रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में

उद्योग एवं आवास

औद्योगिक विकास और आवासीय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए—

औद्योगिक इकाइयों के लिए 750 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश सब्सिडी

जनसंपर्क विभाग हेतु 475 करोड़ रुपये

आवास योजना हेतु 4000 करोड़ रुपये

त्रिदेव रजक ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप है। वर्ष 2047 तक राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने का यह ठोस संकल्प है, जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्तमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट निश्चित रूप से बेलतरा विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

आपका अपना

त्रिदेव रजक

महामंत्री, पश्चिम मंडल

बेलतरा विधानसभा