विधायक ईश्वर प्रसाद साहू से फिल्म यूनिट की सौजन्य मुलाकात 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ भर में रिलीज होगी फिल्म दंगल द वीरनपुर : ईश्वर सत्य के लिए

 रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ी फिल्म दंगल द वीरनपुर : ईश्वर सत्य के लिए के निर्माता, निर्देशक एवं फिल्म यूनिट ने विधायक ईश्वर प्रसाद साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर आगामी 3 अप्रैल को प्रदेशभर में रिलीज होने जा रही फिल्म को लेकर विस्तृत चर्चा एवं जानकारी का आदान-प्रदान किया गया।
















मुलाकात के दौरान विधायक ईश्वर प्रसाद साहू ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके पुत्र भुवनेश्वर प्रसाद साहू के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके संघर्ष, पीड़ा और सच्चाई को रुपहले पर्दे पर दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि, “मेरे जीवन और परिवार की सच्ची कहानी को जिस संवेदनशीलता और ईमानदारी से फिल्माया गया है, उसके लिए मैं पूरी फिल्म यूनिट का हृदय से आभारी हूं। अब वह समय आ गया है जब छत्तीसगढ़ की जनता इस कहानी को सिनेमाघरों में देख सकेगी।”

फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों ने संयुक्त बयान में बताया कि दंगल द वीरनपुर : ईश्वर सत्य के लिए आगामी 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें एक सांप्रदायिक दंगे की पृष्ठभूमि में एक रिक्शा चालक के बेटे की निर्मम हत्या की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म सत्य, संघर्ष और न्याय की आवाज़ को दर्शाती है।

फिल्म यूनिट ने छत्तीसगढ़ के सिनेमा प्रेमियों से अपील की है कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें और अपना आशीर्वाद दें।

मुलाकात के दौरान विधायक ईश्वर प्रसाद साहू ने स्वयं फिल्म देखने का आश्वासन भी दिया और कहा कि वे निश्चित रूप से सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखेंगे।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन गांधी ईश्वर प्रसाद साहू की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि शालिनी विश्वकर्मा सती साहू के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा नेहा शुक्ला और अवनीश सहित अन्य कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अन्य कलाकारों की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

फिल्म के रिपोर्टर एवं प्रमोटर राकेश कुमार साहू ने बताया कि यह फिल्म एक सच्ची जीवन कथा है, जिसे पूरे प्रभाव और संवेदना के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया गया है।

रिपोर्टर एवं प्रमोटर:

राकेश कुमार साहू

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ राज्य