छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म “डार्लिंग प्यार झुकता नहीं – पार्ट 3” का भव्य आगाज़ 27 फरवरी से होने जा रहा है। यह फिल्म प्रदेश भर के लगभग 50 से 55 टॉकीज में प्रदर्शित की जाएगी, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ राज्य की महिला निर्मात्री भारती वर्मा द्वारा किया गया है, जिसे गोल्डन ड्रीम प्रोजेक्ट के बैनर तले शानदार प्रस्तुति के साथ तैयार किया गया है। यह गोल्डन ड्रीम प्रोजेक्ट की तीसरी फिल्म है, जो लगातार क्षेत्रीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे प्रतिभाशाली कलाकार नितिन देशमुख, श्रीपर्णा, आदित्य महोबिया एवं गोकुल सिदार। साथ ही फिल्म में नए कलाकारों का भी विशेष समावेश किया गया है, जिससे कहानी में ताजगी और नया आकर्षण देखने को मिलेगा।
फिल्म की कहानी पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और भावनाओं पर आधारित है। अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि “डार्लिंग प्यार झुकता नहीं” में आखिर किसका प्यार झुकेगा — हीरो का या हीरोइन का? इसका जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा।
फिल्म के स्टार प्रमोटर राकेश कुमार साहू, विकास यादव एवं जागृति साहू प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और प्रदेशभर में फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान देने की दिशा में यह फिल्म एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। दर्शकों को अब 27 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब बड़े पर्दे पर एक बार फिर प्यार, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों की खूबसूरत कहानी जीवंत होगी।
रिपोर्टर – राकेश कुमार साहू
स्थान – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
