मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन में राकेश कुमार साहू सदस्य मनोनीत रिपोर्टर – राकेश कुमार साहू, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

 मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत नरियारा निवासी राकेश कुमार साहू को अकलतरा विधानसभा क्षेत्र का सदस्य मनोनीत किया गया है।











यह नियुक्ति 15 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2028 तक प्रभावशील रहेगी। संगठन ने यह जिम्मेदारी समाजहित, जनसेवा और मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए प्रदान की है।

बताया जाता है कि राकेश कुमार साहू वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रेस रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वे ब्लॉक रिपोर्टर के पद पर विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

विशेष उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह में उन्हें बेस्ट मीडिया प्रभारी के सम्मान से नवाजा गया था। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों और मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का प्रमाण है।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि राकेश कुमार साहू अपने अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से मानवाधिकार संरक्षण के कार्यों को मजबूती प्रदान करेंगे।

यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर – राकेश कुमार साहू

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़