✨ महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति से सराबोर छत्तीसगढ़ी फिल्म द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव 13 फरवरी से सिनेमाघरों में

 रायपुर।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डीसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी धार्मिक–पारिवारिक फिल्म “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव” आगामी 13 फरवरी से प्रदेश के नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

यह फिल्म रायपुर के ऐतिहासिक श्याम टॉकीज सहित छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज की जा रही है।

फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक श्रवण कुमार राठौर ने बताया कि वे स्वयं शिव भक्त हैं और इसी आस्था के साथ उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म न केवल एक सुंदर धार्मिक एवं पारिवारिक कथा प्रस्तुत करती है, बल्कि दर्शकों को भगवान शिव से जुड़ी वे दिव्य जानकारियाँ भी देती है, जो सामान्यतः शिव महापुराण में ही पढ़ने को मिलती हैं।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है और शिव भक्तों को यह सौभाग्य प्रदान करने के उद्देश्य से डीसी फिल्म्स ने दो दिन पूर्व यानी 13 फरवरी को ही फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालु इस पावन अवसर पर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक साथ कर सकें।




🎭 कलाकारों की दमदार प्रस्तुति

फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने–माने कलाकारों ने अपने अभिनय का प्रभावशाली जलवा बिखेरा है।

मुख्य भूमिकाओं में –

प्रकाश अवस्थी

नैनी तिवारी

अखिलेश वर्मा

डॉ. अजय सहाय

वर्षा बर्मन

संतोष जैन

योगेश अग्रवाल

नवलदास मानिकपुरी

गोकुल चतुर्वेदी

विजय मिश्रा

नील देवांगन

भानुमति कोसरे, गोपाल पोर्ते, मुस्कान, सीमा, सत्यभाभा सहित अनेक कलाकार शामिल हैं।

फिल्म की एक विशेष बात यह है कि समस्त द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गूफी पेंटल की प्रभावशाली आवाज़ में दर्शकों को सुनने को मिलेगा।

🕉️ ब्रह्मा–विष्णु–महेश के दिव्य किरदार

फिल्म में

ब्रह्मा की भूमिका में – संतोष जैन

विष्णु की भूमिका में – लोकेश कावड़िया

महेश (महादेव) की भूमिका में – श्रवण राठौर

नज़र आएंगे, जो फिल्म को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान करते हैं।

🎬 रिलीज को लेकर चर्चा और प्रतिस्पर्धा

गौरतलब है कि फरवरी माह में एक के बाद एक फिल्मों की रिलीज से सिनेमाघरों में प्रतिस्पर्धा और चर्चा का माहौल बन गया है।

6 फरवरी को “सरकारी दामाद” और “मंगलसूत्र”, जबकि 13 फरवरी को “आटा चक्की” और “द्वादश ज्योतिर्लिंग मोर महादेव” जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर कंट्रोवर्सी की भी चर्चा है। हालांकि, फिल्मी इतिहास गवाह है कि कई बार यही चर्चाएँ किसी फिल्म को सुपरहिट बना देती हैं।

🙏 शिव भक्तों से विशेष अपील

फिल्म के निर्माता–निर्देशक श्रवण राठौर ने समस्त शिव भक्तों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देखें, भगवान शिव की महिमा का दर्शन करें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अपना स्नेह व समर्थन प्रदान करें।

रिपोर्टर – राकेश कुमार साहू

जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़ राज्य