रायपुर न्यूज़ / भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा युवा नेता रौशन सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के समावेशी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जो सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और अंत्योदय की भावना को मजबूती प्रदान करता है।
रौशन सिंह ने कहा कि यह बजट नए भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है और आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में अहम भूमिका निभाएगा।
