सेमरताल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख ग्राम सेमरताल में आयोजित मां काली एवं लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मां काली का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
ग्राम सेमरताल में मां काली एवं लक्ष्मी पूजन समिति द्वारा लगातार 19 वर्षों से धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास की उपस्थिति पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने आतिशबाजी, पुष्पहार और उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि जब पुरुषत्व का अहंकार आसुरी शक्तियों के सामने पराजित होता है, तब दैवीय कृपा से मातृशक्ति का उद्भव होता है। उन्होंने मां काली की शक्ति, नारी शक्ति और धार्मिक आस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ सीताराम श्रीवास, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद साहू, द्रोणदास वैष्णव, सूरज धीवर, अमित मराठा, समीर यादव, उत्तम साहू, ध्रुव साहू, लक्ष्मण साहू, अक्षय साहू, सतीश धीवर, घनाराम धीवर, जुगनू कौशिक, प्रदीप साहू, अनिल तिवारी, सुजीत पांडे, विजय सूर्यवंशी सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के बीच संपन्न हुआ।

