दीपका। कोल इंडिया अंतर-कंपनी कबड्डी प्रतियोगिता में वर्ष 2025 के दौरान सिंगरेनी, रामागुंडम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित प्रतियोगिता में एसईसीएल बिलासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए माननीय निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा ब्लेजर प्रदान कर सम्मानित किया गया था।
इसी खेल भावना, उपलब्धि और खिलाड़ियों के उत्साह को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026-27 की अंतर-कंपनी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दीपका क्षेत्र में कैंप आयोजित किया गया है। इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के वरिष्ठ खिलाड़ी श्री शिलांबर सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के योगदान, खेल के प्रति समर्पण और टीम भावना की सराहना की गई। इस तरह के आयोजन न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
