बिलासपुर। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर बिलासपुर जिला कोरी बुनकर समाज द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश प्रभारी, लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने शोभायात्रा में उपस्थित समाज के सभी सम्मानित लोगों को वीरांगना झलकारी बाई जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा, मनोज श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), शुभम श्रीवास, पार्थ किशन सहित अन्य सहयोगी भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर कोरी बुनकर समाज द्वारा आयोजित इस विशाल शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह, एकता और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। शोभायात्रा के माध्यम से वीरांगना झलकारी बाई के साहस, वीरता, त्याग एवं देशभक्ति के आदर्शों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में कोरी बुनकर समाज के प्रमुख जनों में श्री भागवत कोरी (अध्यक्ष), रुपेश कोरी, दिलीप कोरी, राजा कोरी, नेहा कोरी, नरेंद्र कोरी, श्याम कोरी, आशुतोष कोरी सहित समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।
वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित इस भव्य आयोजन ने सामाजिक एकता, गौरव और वीरांगना के प्रेरणादायी योगदान को याद करने का संदेश दिया।

