डॉ. हेमंत साहू ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

सहसपुर लोहारा। छठ महापर्व के पावन अवसर पर नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत साहू ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




डॉ. हेमंत साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना, आस्था, पवित्रता, संयम और लोक संस्कृति का महान पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।


उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में श्रद्धालु कठिन व्रत एवं नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना करते हैं। यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और अटूट धार्मिक आस्था का प्रतीक है।


उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।


अंत में डॉ. हेमंत साहू ने सभी श्रद्धालुओं से छठ महापर्व को श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए पुनः सभी को छठ पूजा की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।


डॉ. हेमंत साहू

उपाध्यक्ष, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा

Post a Comment

Previous Post Next Post