रणविजय सिंह देव ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

 



धनतेरस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणविजय सिंह देव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आए।


रणविजय सिंह देव ने माता लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।


उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post