बिलासपुर छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं मालाबार दिवस के शुभ अवसर पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालाबार दिवस विश्वभर में कंपनी के विभिन्न केंद्रों पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मालाबार टीम ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना तथा पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर संदेश दिया गया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने व्यावसायिक कार्यों के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन को भी विशेष महत्व देता है। इसी सोच के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का संदेश — मालाबार दिवस का उत्सव, प्रकृति के संरक्षण के संग।





