भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू 25-26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर कोर ग्रुप, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विचार परिवार के साथ करेंगे बैठकें

 




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी तथा राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे और पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों, निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद करेंगे।


25 अक्टूबर को संगठनात्मक बैठकों का दौर


प्रवास के पहले दिन 25 अक्टूबर, रविवार को रायपुर पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया जाएगा।


इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी।


दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह-प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व सांसदों एवं पूर्व विधायकों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।


शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। दिन के अंतिम कार्यक्रम में शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी।


26 अक्टूबर को विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से चर्चा


प्रवास के दूसरे दिन 26 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं बैठक होगी।


सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक होगी।


दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। प्रवास के अंतिम कार्यक्रम में शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद और बैठक होगी।


दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की रणनीति और विभिन्न स्तरों पर समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post