बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर व्यापम द्वारा आयोजित लैब सहायक परीक्षा में कथित आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बिलासपुर में सर्व सेन समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व सर्व सेन समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास एवं जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यापम की प्रश्नावली में सेन-नाई समाज के संबंध में प्रयुक्त शब्दों पर आपत्ति जताते हुए इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।
समाज के प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास तथा संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास एवं जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब सहायक परीक्षा की प्रश्नावली के प्रश्न क्रमांक 42 में सेन-नाई समाज के संबंध में कथित आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया है। समाज ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित शब्द को प्रश्नावली से विलोपित करने, जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी भी जाति अथवा पिछड़ा वर्ग के समाज को अपमानित करने वाली सामग्री परीक्षा प्रश्नपत्र में शामिल न किए जाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
समाज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर 22 एवं 23 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
सर्व सेन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में शासन स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास सहित मनोज श्रीवास, घासीराम, गोरेलाल श्रीवास, चन्द्रमनी, सुमित श्रीवास, राजकुमार, नरेंद्र, नारायण श्रीवास, नरोत्तम श्रीवास, आनंद, सोनू, मनोहर, प्रभात, मोनू, शिव, अनिल श्रीवास, सीताराम श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, निखिल, अमन, शुभम, चन्द्रेश, बबलू श्रीवास, आशीष, रमेश, इंजी. हेतराम श्रीवास, विकास श्रीवास, दिलहरन, मुरारी, सुदर्शन, लोकेश, रघु, रामकुमार, हरीश, उमेश, सुरेश, संजू, धर्मेंद्र, नानू, प्रकाश, दीपक, बालमुकुंद, किशन, घनश्याम, दुर्गेश, संतोष, बसंत श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, मणिशंकर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

